Monday, June 17, 2013

मुफ्त की चाय

ठाकुर साहब और शर्मा जी बरसों पुराने दोस्त हैं  , और अक्सर शाम को गांधी चौक की एक  किरयाने की दूकान में गपशप मारने पहुँच जाते हैं। ज़िन्दगी भर दोनों दोस्त शायद ही कभी किसी राजनीतिक  दल से जुड़े , पर रिटायरमेंट के बाद, समय गुजारने  के लिए देश की राजनीति पर घंटों बहस  करते, और दुकानदार दोनों की  हाँ में हाँ मिलाता और चुपचाप मुस्कुराता रहता। दुकानदार को शाम ढले दोनों का इंतज़ार रहता है , क्यूंकि कम से कम चार  कप मुफ्त की चाय मिल जाती है और  वक़्त भी कट जाता है। 
                                       परन्तु  जब आज ठाकुर साहब दूकान में पहुंचे तो आज  माजरा कुछ बदला हुआ था , ठाकुर साहब आज कुछ  उदास  लग रहे थे,  हाथो में छाता लेकर वे चुपचाप खड़े हो कर शर्मा जी का इंतज़ार कर रहे थे , उनको देख कर दुकानदार अशोक बोला- "अरे ठाकुर साहब आईये- आईये बेठिये, शर्मा जी भी आते होंगे "...  ठाकुर साहब ने  कुछ  बिना कहे, बस मुस्कुरा कर अशोक की और देखा। अशोक ने भांप लिया था की आज ठाकुर साहब कुछ तो परेशान हैं, पर उसे ये भी पता था की वे सिर्फ शर्मा जी से ही अपनी ज़िन्दगी के दुःख दर्द को बांटते  है। अभी अशोक सोच ही रहा था की  वो  कुछ कहे , शर्मा जी भी आ पहुंचे । 
                                      शर्मा जी तो आज अपनी  धुन में थे, आते ही बस शुरू  हो गए- "अब बताओ , बज गया न भाजपा का बाजा !!" शर्मा जी तो पूरे  जोश में थे, अभी ठाकुर साहब  कुछ कह  पाते, शर्मा जी बोले -"अरे भाजपा का एनडीए तो चुनावो से पहले ही टूट गया,चले थे सरकार बनाने!!" शर्मा जी की बातो में कटाक्ष और व्यंग झलक रहा था। परन्तु ठाकुर साहब ने कोई उत्तर नहीं  दिया, और चुप चाप  सुनते रहे।जबकि होता यूँ  था, की बहस शुरू हो  जानी  चाहिए थी , पर आज अशोक और शर्मा जी दंग  थे, क्यूंकि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। 
                                            शर्मा जी ने ठाकुर  साहब  की  आँखों में देखा, और पूछा - "यार सब ठीक ठाक तो है ? आज कुछ गुमसुम लग रहे हो".. यह सुनते ही ठाकुर साहब का चेहरा भाव् विहिल हो आया, ना जाने कब उनकी आँखों में नमी भर आई, जैसे वो खुद चाह रहे थे, की कोई उनका हाल पूछे, मुश्किल से खुद को सँभालते हुए बोले -  "आज डॉक्टर के पास गया था,वो  मस्तिष्क की जांच करवाने के लिए,  कुछ टेस्ट कल हुए थे, आज रिपोर्ट आ गयी है"... इतना कह कर वो चुप हो गए और शुन्य में ताकते हुए महसूस हुए। शर्मा जी को आत्मग्लानि हो रही थी। व्यग्रता से शर्मा जी ने किसी अनहोनी की आशंका से शंकित हो कर पुछा- "अच्छा!!क्या कहा डॉक्टर ने ? अरे सब ठीक तो है ना?" 
                    "शर्मा जी, मुझे मस्तिष्क में ट्यूबर क्लोसिस है, और दुसरे  चरण में है "- ठाकुर साहब सिर झुका कर बोले, " मै  अब फिर यहाँ नहीं आऊंगा, डॉक्टर ने मुझे आराम करने  को कहा है, और जब से ये बात बहु को पता चली है, उसने तो बात करना भी बंद कर दिया है, और आज सुबह मैंने बेटे को बहु से कहते सुना की पापा से बच्चो और खुद को दूर रखना, जल्दी ही में इनके अलग रहने का कुछ करता हूँ और तो और आज तो बहु ने चाय तक को नहीं पूछा। रोज़ समक्ष  और आयशा(पोता -पोती) मेरे पास आ कर कहानियां सुनने  आते थे, पर आज नहीं आये".. 
              इस पर शर्मा जी और अशोक एक दम सन्न  रह गए थे। रिटायरमेंट के बाद ठाकुर साहब अपने बेटे के यहाँ रह रहे थे, और यह मकान भी ठाकुर साहब ने अपने बेटे को खरीद कर दिया था, पत्नी का देहांत हुए ७ साल हो गए थे, और अब उनकी दुनिया में चंद लोग रह गए थे , जिनसे वो मिलते जुलते थे , और बीमारी के पता चलने के बाद ठाकुर साहब को अपनी दुनिया सिमटते हुए नज़र आ रही थी, शायद इसीलिए वो बहुत दुखी थे।
          शर्मा जी ने अपने आप को सँभालते हुए कहा -" अरे बस इतनी सी बात !!! यार पहली बात तो यह है की टीबी शरीर में कही भी हो सकता है , और हर टीबी संक्रामक हो यह जरुरी नहीं है। रही बात दिमाग के टीबी की, तो जहा तक मुझे पता है टीबी की यह किस्म  संक्रामक  बिलकुल नहीं होती। और ये तो सच है की तुमको आराम करना चाहिए और तुरंत इसका इलाज़ शुरू करना चाहिए, जो तुमने कल से शुरू कर ही दिया है। बाकी ७ महीने की दवाई को रोजाना बिना भूले खाना, तुम एक दम ठीक हो जाओगे। " 
         शर्मा जी ने उत्साहित हो कर कहा -" रही बात तुम्हारे बहु बेटे  की तो शायद इतना पढ़ा लिखा होने के बाद भी वो इतनी गंवार बात कैसे कर सकते है। मै समझाऊंगा उन दोनों को! तुम चिंता मत करो, तुम भले ही यहाँ ना आओ, अरे हम आ जायेंगे तुम्हारे पास चाय पीने के लिए, आखिर अगले चुनाव की चर्चा कौन करेगा ? मोदी और नतिश  हो  या  एनडीए बनाम यूपीए ?"
      ठाकुर साहब की आँखों से अश्रु बह निकले, वे उठे और शर्मा जी को गले लगा लिया, दोनों मित्र भावुक हो उठे। ठाकुर साहब पर इन बातो का इतना गहरा असर हुआ की वो सारा दुःख और मानसिक तनाव का बोझ भूल ही गए। अशोक भी दोनों की मित्रत्ता को देख कर स्तब्ध और प्रसन्न था, शायद ही उसने कभी इन दोनों की मित्रत्ता की गहराई को समझा था। 
         उत्साह और प्रसन्ता में अशोक ने जोर से चाय वाले को आवाज दे कर कहा - "अरे भगतु !!! ३ स्पेशल चाय!! जल्दी ले कर आजा , आज पैसे में दूंगा। "  और उसकी इस बात पर तीनो एक साथ ठहाका मार कर हंस पड़े,  मानो कुछ हुआ ही ना हो,.....
           
            

Tuesday, June 4, 2013

घटिया राजनीति से त्रस्त हिमाचली उद्योग और बेरोजगार

चुनाव  आते है , नेता भी आते है .. चुनाव चले जाते है और नेता तो फिर दिखते नहीं ..हाँ अखबारों में आरोप प्रत्यारोप  करते हुए उनके बयान  मिल जाते है। ज्यादातर प्रेस कांफ्रेंस  या तो रेस्ट हाउस या किसी नामी होटल में आयोजित की जाती है .. हमारे पत्रकार बंधू  वहां निमंत्रण मिलने पर  पहुँच जाते है।थोड़ी गपशप और चाय नाश्ते का मज़ा लेकर प्रेस विज्ञप्ति को   को भेज दिया जाता है।  और यह प्रक्रिया पक्ष और विपक्ष के क्रियाशीलता को दिखाती है, क्यूंकि  ज़मीनी स्तर पर काम हुआ हो या न हुआ हो , अखबारों में फोटो और बयान ज़रूर होने चहिये।
आपके मन में प्रश्न उठ रहा होगा , यह  तो सब को ज्ञात है यहाँ ये सब लिखने का क्या ओचित्य है ? तो चलिए आप को एक परम सत्य से मिलाते है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर राज्य ,उत्तरी भारत के पहाड़ी राज्य है जो हिमालय की गोद में बसे हुए है , यहाँ अधिकतर व्यक्ति या तो कृषि पर निर्भर करते है या सेनाओ में कार्यरत है , हालाँकि  अब यहाँ के युवा पढ़ लिख कर बाहरी राज्यों और विदेश में नाम कमा  रहे है, फिर भी अधिकतर युवा बेरोज़गारी के दंश को झेल रहे है। पहाड़ी राज्य होने के कारण यहाँ आय के साधन तो सिमित है साथ ही ड्रग माफिया भी कई वर्षो से यहाँ पांव पसारने लगा है। कुछ  वर्ष पहले केंद्र सरकार ने हिमाचल को उन्नति का अवसर दिया जब हिमाचल प्रदेश में उद्योगों को अच्छी खासी रियायते दे कर, लुभावना अवसर दिया , जिसकी प्रतिक्रिया स्वरुप बहुत से उद्योगों ने हिमाचल में खूब पैसा लगा कर काफी  बड़ी फेक्टरियाँ और प्लांट लगाये। सस्ती बिजली और रियायतों के कारण यहाँ एक तरफ तो उद्योग फले फुले और रोज़गार के भी बहुत सारे अवसर पैदा हुए। यह सब कुछ वर्षों तक ठीक चलता रहा.. मगर कुछ समय पहले अचानक केंद्र सरकार ने सब रियायतों की अवधि को घटा कर समाप्त कर दिया।

                                  केंद्र में कांग्रेस सरकार थी और राज्य में भारतीय  जनता पार्टी का नेत्रत्व था। केंद्र सरकार के इस अचानक हुए फैसले से हर कोई स्तब्ध था। दुःख की बात यह थी की केंद्र सरकार में हिमाचली मंत्री आनंद शर्मा और वीरभद्र थे , जो हालाँकि कांग्रेस सरकार में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व  कर रहे थे, परन्तु उनकी चुप्पी संदिग्ध थी। प्रश्न था क्या यह राजनीति से प्रेरित फैसला था, या इसके पीछे कोई और भी कारण  था। तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कई बार दावे किये कि  केंद्र की कांग्रेस सरकार,  भाजपा शाषित  राज्यों को जान बुझ कर   प्रताड़ित कर रही है। अब कौन सचा था और कौन झूठा यह तो पता नहीं , पर प्रेस कांफ्रेंसो का जो दौर शुरू हुआ वो भाजपा सरकार के जाने तक चलता रहा। हिमाचल के उद्योगिक क्षेत्र आज लगातार उद्योगों के पलायन के कारण , भुतिया कसबे बनते जा रहे है और बेरोज़गारी फिर अपने चरम पर है। आज भी प्रेस कांफ्रेंसें  हो रही है , रोज पैसा बहाया जाता है मगर सिर्फ बयानो पर, काम तो शायद चुनाव से ८ महीने पहले  शुरू होते है, क्यूंकि हम  हिंदुस्तानी  लोग वर्तमान में किये कार्यो को ही याद रखते है, और पिछले सभी घोटालो और दगाबाजियो को आसानी से भूल जाते है। नेता अक्सर चुटकी  लेते है की जनता की यादाश्त  बहुत कमज़ोर होती है। जो काफी हद तक सच भी है।  
 
                        और अब "कोढ़ में खुजली" की तरह  अचानक हिमाचल सरकार ने बिजली के दरो को सत्रह  फीसदी बड़ा कर बचे खुचे उद्योगों की भी तालाबंदी की तयारी कर ली है , जो लगातार घाटा उठा रहे है। एक बात तो समझ में आती है की "राजनीति " इस देश की लगातार बदतर होती स्थिति का कारण  नहीं है , बल्कि  "घटिया राजनीति करने  वाले नेता"  इसका कारण है। अब किसी चुने गए नेता से ये शिकायत करें तो वो कहता है आवाज़ उठाओ और जब आवाज़ उठाओ, तो पुलिस को भेज कर डंडे मरवाए जाते है। प्रश्नकाल में प्रश्न उठाये जाते है जो  स्थानीय स्तर की समस्याओ पर केन्द्रित होते हें, परन्तु विकराल समस्याओ जैसे बेरोगाज़री और इसके कारणों का ज़िक्र शायद ही कभी होता है। कह दिया जाता है हमारे पास संसाधन नहीं है , हम कुछ नहीं कर सकते या कहा जाता है विचार विमर्श चल रहा है।   
 
                तो अब क्या बेरोजगार भी नक्सलियों की तरह हथियार  उठा ले ? क्यूंकि संसाधनों की कमी और बेरोजगारी भी नक्सली हिंसा का  कारण है।सच कहु तो  हम इस वास्तविकता के बहुत पास पहुँच गए है, बस फरक इतना है हमारे संस्कार हमें इसकी इज़ाज़त नहीं देते , परन्तु कब पापी पेट, इन त्रस्त  बेरोजगारों को हिंसा का रास्ता दिखा दे , कोई बता नहीं सकता।

Wednesday, May 29, 2013

बस पन्ने पलटते जाओ.. कुछ करो मत....

सुबह के साढ़े पांच बज रहे थे , कल इतना थक गया था, की पता नही कब आंख लग गयी.. थकान में यह भी महसूस नही हुआ, की मैं बिस्तर के बजाय कुर्सी पर ही सो गया था... सामने पानी की आधी भरी बॉट्ल रखी हुई थी... आंखे मलते हुए , ज़ोर से लम्बी सांस लेकर् वापिस सोने की मुद्रा में आ गया, तभी अचानक कुछ खिड़की से उडता हुआ आया, और पानी की बॉट्ल से टकराया, बॉट्ल तो गिरी और साथ में मेरी भी तंद्रा जैसे टूट गयी... मैं यह जानने की कोशिश कर रहा था, की आखिर हुआ क्या? इधर उधर देखने पर समझ में आया, की अखबार वाले ने कुछ ज्यादा ही जोर से अखबार फेंका था.. जो सीधा आकर बॉट्ल से टकराया.. बॉट्ल का ढक्कन बंद होने के कारण पानी तो नही गिरा पर, मैं ज़रूर जाग गया... ज़ोर से एक अंगड़ाई लेकर में उठा और अखबार उठा कर गॅलरी में आकर बेठ गया... अखबार का धागा खोलकर.. जैसे ही पहली खबर पढी.. "नक्सलवादीयो के हमले में 27 बेकसूर लोगो की मौत".. ज़रा नज़र दूसरी और घुमाई तो "मैच फिक्सिंग में श्रीसंत और चण्डीला पुलिस हिरासत में" ... एक जगह बलात्कार की घटना की खबर थी... मैं कुछ अछा ढूंढने के लिये पन्ने पलटता गया... मगर हर पन्ना तो जैसे मुझे चिढा रहा था, हत्या , बलात्कार, लुट, आतंकवाद और भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर बहुत सारे बुद्धिजीविओ के विचार सभी पन्नो में भरे पड़े थे... यू लग रहा था मानो सारी बुराई एक ही दिन में दुनिया को बस खा जाने वाली है... चीन के बारे में सोचो तो लग रहा है की जब नक्सलवादीयो ने 27 नेता टपका डाले. हमारी बिसात है ही क्या? चीन हमारी तो भुजिया ही बना देगा... धीरे धीरे समझ में आ रहा है, हमारे नेता भी अब समझ रहे है की हालात देश के सीमाओ के बजाय, देश के भीतर ज्यादा खराब हें. हिन्दू मुस्लिम वोट बैंक की लड़ाई को पीछे छोड़ कर अब हमारी अंतरिक सुरक्षा एक सचे खतरे से वाकिफ हो रही है. अब बेरोज़गारी की बात कितनी भयानक हो रही है, यह भी समझ आ रहा है, मैं जिस कंपनी में काम करता हु, वहा से 30% लोग निकाल दिये गये है, और 30% खुद जा चुके है.. हम उन बाकी बचे हुए लोगो में है जिन्हे ना कही कोई नौकरी मिल रही है, और तीन महीने में एक बार तनख्वाह मिल जाती है.मगर में कर भी क्या सकता हु , बस अखबार के पन्ने पलटता हुआ, कभी राजनीति तो कभी अर्थव्यवस्था को कोसता हुआ, फिर एक नये दिन की शुरुआत कर रहा हु. जैसे बाकी दुनिया करती है..

Saturday, May 4, 2013

हिंदी साहित्य का मेरे जीवन में योगदान...

हिंदी साहित्य का  मेरे जीवन में कितना योगदान है , इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है  कि  मैंने पढना सीखते हुए शायद ही  कभी कोई कठिनाई महसूस की , कारण शायद मेरी उत्सुकता , और कई अलग अलग करक रहे, मुझे आज भी याद है , मै प्रथम कक्षा में था , जब हम गर्मियों की छुट्टिया बिताने के लिए , शिमला में अपने ननिहाल जाते थे , मेरे छोटे मामा को कॉमिक्स पढने और इकट्ठा करने का बहुत शौक था, किसी भी कॉमिक्स का कोई नया संस्करण उनके पास उपलब्ध  रहता था, परन्तु नाना नानी को उनका यह शौक अनुचित लगने की वजह से वो हमेशा अपना कॉमिक्स का खजाना छुपा कर रखते थे, कभी कभार उनकी कोई फटी पुरानी कॉमिक्स मिल जाती तो में कॉमिक्स के चित्रों को देख कर काफी उत्साहित हो जाता, मै  चित्रों को देख कर कथा को समझने का पर्यत्न करता,  फिर थोडा पढने का भी प्रयत्न करता।
                                                       धीरे धीरे मेरी रूचि कथा और साहित्य में बढती गयी। मुझे आज भी याद है , मै  दूसरी कक्षा में था , जब मेरे पिताजी मेरे साथ रामपुर बुशेहर के बाज़ार में किसी काम के लिए आये थे , मै  चलते चलते एक पुस्तक की दूकान पर रुक गया , पिताजी ने थोड़ा रुक कर देखा , और मै  बस बोल पड़ा-"मुझे वो कॉमिक्स चाहिए ".. पिताजी ने पहले तो मुझे टालते हुए कहा -" अरे रहने दो , कुछ और चाहिए तो बोलो," .. मै  भी अड़ियल था , सो मेरी बात मानते हुए मुझे दस रुपए  की दो कॉमिक्स खरीद कर दी। यह कॉमिक्स राज कॉमिक्स के एक नागराज नाम के चरित्र  की थी , इस चरित्र ने पूरे  विश्व से  आतंकवाद को समाप्त करने की कसम खाई थी ... और यह कहानी उसकी यात्रा के विषय में थी , सच कहु तो मुझे आतंकवाद या किसी अन्य बात का ज्ञान नहीं था। काफी अचरज हुआ की, की संसार में अच्छे लोगो के अलावा , बुरे लोग भी होते है , जो समाज  को सदा खोखला करने की कोशिश में लगे रहते है। मन में कई तरह के प्रशन आते , और इन चरित्रों में एक मित्र का प्रतिबिम्ब दिखता ,जो मुझे सदा यह सिखाने  की कोशिश करता , की सदा अछे का साथ देना चहिये।  मेरे मन में उत्सुकता का एक ऐसा आवेग उठा , की मुझे जहाँ से कोई भी कथा मिलती में उसे जल्दी से पढ़ डालता , फिर उस कथा , उसके चरित्रों के विषय  में सोचते हुए समय निकल जाता। नंदन , चम्पक , नागराज , चाचा चौधरी , ध्रुव , पिंकी और पंजाब केसरी में आने वाली चित्र  कथाएँ , जिनमे जादूगर मेंड्रक और गंजेलाल को पढ़ते हुए मेरा बचपन समाज को समझने लगा। सच कहु तो अपने समकक्ष और समकालीन बच्चों के मुकाबले में आगे निकल गया था।  इस बात का एहसास मुझे तब हुआ  जब हमारे विध्यालय में एक बार पढने की प्रतियोगिता हुई , मै  उस समय तीसरी कक्षा में था, और मैंने उस प्रतियोगिता में अपना नामांकन किया। में मंच पर  जाते हुए, काफी डरा हुआ था , और खासकर में अपने प्रधानाचार्य से काफी डरता था। मेरे प्रधानाचार्य ने मुझे मंच पर  आमंत्रित किया , और हमारी हिंदी की पुस्तक में से एक अध्याय "अल्लादीन का चिराग" से एक भाग पढने के लिए कहा, मै  मंच पर  चढ़ा, और पढना प्रारंभ किया , में उस भाग को मात्र  दो मिनट में पूरी तन्मयता एवं उचारण के साथ पढ़ गया। जब मैंने अंतरा  समाप्त किया तो मेरे विद्यालय के करीब दो सॊ छात्रों ने उत्साह के साथ तालिया  बजाई। जब प्रतियोगिता का नतीजा आया तो मुझे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था , में बहुत खुश था , क्योंकि मेरे प्रतियोगी मेरे वरिष्ठ थे।
                                                   उस दिन से मेरा उत्साह बढ़ा, मै  अपनी बहन की किताबो को पढता (अपनी किताबो को पढने के बाद )  ..  हिंदी साहित्य का अध्यन करना भी मैंने प्रारंभ किया। पिताजी के पास पंडित दिन दयाल उपाध्याय और अन्य महापुरुषों की जीवन कथाओ का संग्रह था , उन सबको पढ कर  मुझे  काफी जानकारिया  मिली, मै  मात्र अपने पाठ्यक्रम पर निर्भर नहीं कर , जहा से हो सके ज्ञान अर्जित करता। यह सब मेरे लिए काफी ज्ञानवर्धक रहा .. भले ही पढाई में मुझे एक मध्यम छात्र का दर्जा  मिला, पर मुझे इस बात का दुःख नहीं था , बस इतना ज्ञान हो गया था कि अछे अंक प्राप्त करना , हमें जीवन की परीक्षा मै सफलता की गारन्टी नहीं दे सकता और पुस्तकें ही हमारी सची मित्र होती है।
                                आज हिंदी साहित्य को अंग्रेजी और अंतरताने से काफी नुक्सान पहुंचा है। आज हिंदी चित्रकथाए और पुस्तके , पाठको की कमी की वजह से दम तोड़ रही है। कई हिंदी प्रकाशन बंद हो गए है , मुझे चिंता इस बात की है , की हमारी आने वाली पीढ़िया कही हमारे हिंदी साहित्य की महता को भूल ना जाये , आज भी  कई हिंदी प्रकाशन जैसे , गीता प्रेस  और राजा  पॉकेट बुक्स हमारी हिंदी साहित्य की उमीदो को ज़िंदा रखे है।
                             किसी भी भाषा का अपना एक वर्ग होता है, पर आज अंग्रेजी के साहित्यकारों की तुलना में , हिंदी के रचनाकार सिमट गए है , और जो कुछ नए आ भी रहे है , वो धन और उत्साह की कमी की वजह से आगे नहीं बढ़ पाते।
फिर भी मुझे लगता है की हमारे वर्ग  में ऐसे लोग है , जो हिंदी और हिंदी साहित्य को दुर्लभता से बचाने में लगे हुए है। आईये हम सब हिंदी साहित्य को बचाने  के लिए एक जुट  हो कर कदम उठाये ,..  हम अपनी जड़ो को भूल कर स्वर्णिम  भविष्य नहीं बना सकते। एक गीत की पंक्तिया याद आती है-- "हिंदी है हम , वतन है हिन्दुस्तान हमारा "   जय हिन्द .. 

Thursday, March 7, 2013

SemIndia DNA-A212 modem update patch

Dear Friends,

       SemIndia may have got shutdown but its modem for MTNL /BSNL are still in market. Here is the latest patch for its broadband modem DNA-A212.. Enjoy!!! :)

DNA-A212 Software Update



Regards
Sandeep

Monday, February 18, 2013

उग्रवादी की कब्र पर लगेंगे मेले। यह कांग्रेस का शहीदों को इनाम होगा।।

उग्रवादी की कब्र पर लगेंगे मेले।
यह कांग्रेस का शहीदों को इनाम होगा।।

वो तोड़ेंगे संसद फिर एक दिन।
वो दोहराएंगे मुंबई फिर  एक दिन।।
फिर कोई सैनिक कुर्बान होगा।
लेकिन उग्रवादी की कब्र पर लगेंगे मेले।
यह कांग्रेस का शहीदों को इनाम होगा।।

कभी मुशर्रफ़ , कभी  हाफ़िज़ होगा 
सर काटने वाला ,कोई पाकिस्तानी मुजाहिद होगा।
मगर कत्लेआम ,किसी इंदिरा के मरने पर  होगा ..
मरेंगे हम हिंदुस्तानी , गरीबी से ..
मगर मुद्दा ए  कश्मीर , नेहरु का भारत को  इनाम होगा।।
उग्रवादी की कब्र पर लगेंगे मेले।
यह कांग्रेस का शहीदों को इनाम होगा।।

कभी बोफोर्स , कभी  कोयले का बदनुमा दाग होगा।
कभी खेलो का, कभी मोबाइल का राग होगा।।
वो नेता  तिहाड  में भी जियेंगे शान से।
बाहर  भूख से मर रहा , हिंदुस्तानी बेहिस्साब होगा।।
उग्रवादी की कब्र पर लगेंगे मेले।
यह कांग्रेस का शहीदों को इनाम होगा।।

संतो को उग्रवादी , उग्रवादी को श्री कहने का रिवाज़ होगा।
साध्वी को डाकू , उग्रवादी को "शहीद-ए-वतन"  कहने का रिवाज़ होगा।
उग्रवादी की कब्र पर लगेंगे मेले।
यह कांग्रेस का शहीदों को इनाम होगा।।

--संदीप ठाकुर  

Saturday, February 2, 2013

Debating the Claims of Idiot Zakir Naik: A Critical Analysis

Debating the Claims of Dr. Zakir Naik: A Critical Analysis

I recently came across a YouTube video of Dr. Zakir Naik, an Islamic scholar known for his deep knowledge of various religions. The video was centered around the debate on the Ram Temple and the destruction of the Babri Mosque in Ayodhya. As I listened to his lecture, I couldn't help but question some of the claims he made.

In the video, Dr. Naik made several controversial points, including disputing the historical accuracy of the Ramayana and the Mahabharata, as well as the events surrounding the destruction of the Babri Mosque. He also expressed his belief that there are no versions of the Quran, and that Hindu religious texts do not permit idol worship.

While it is essential to engage in open dialogue and critical analysis of religious texts and beliefs, it is equally important to maintain a respectful and objective approach to such discussions. In this blog post, I would like to address some of the questions that arise from Dr. Naik's claims, as well as present alternative perspectives for consideration:

  1. Dr. Naik states that there are over 300 versions of the Ramayana. Has he read any of these versions, and if so, has he considered the central themes of these texts, such as the victory of good over evil, ethics, and truth?
  2. Regarding his claim that the Mahabharata is a fabricated story, can Dr. Naik provide evidence to support this assertion? Can he address the numerous local stories and historical sites associated with the epic, such as Hadimba in Manali, Shri Krishna, Mathura, and Dwarka?
  3. Dr. Naik claims that there are no versions of the Quran, but how many languages has the Quran been translated into throughout history? Considering that only a small number of people in certain regions can read Arabic, how can the text be understood and interpreted without translations?
  4. While Dr. Naik asserts that Hindu religious texts do not permit idol worship, how does he reconcile this with the Islamic practice of visiting the Kaaba and performing rituals that may be seen as contradictory to Quranic teachings?
  5. Dr. Naik questions the feasibility of the Kurukshetra War, as described in the Mahabharata, based on the size of the battleground. Has he considered that Kurukshetra may have been a much larger area during the time of the war, and that it involved not only the Kauravas and Pandavas but also their allies from across the continent?
  6. Dr. Naik argues that Hinduism does not have a single god, but has he considered the concept of "Aadi Shakti" or the "Eternal Source of Energy," which represents the various incarnations of divinity in Hinduism?
  7. Dr. Naik claims that only Islam is authentic, but does this not go against the Quran's teachings of love and respect for all people? How can he reconcile his views with the fact that other religions also believe in a divine entity, albeit with different names and forms?
  8. Dr. Naik's understanding of the term "kaafir" seems to be limited to non-believers. However, could it be argued that those who commit acts of violence in the name of religion are the true "kaafirs"?

In conclusion, while it is crucial to engage in dialogue about religious beliefs and practices, it is essential to maintain a balanced and respectful approach to such discussions. It is important to question the claims made by religious scholars like Dr. Zakir Naik and consider alternative perspectives to foster a more inclusive and understanding world.

Sunday, January 27, 2013

How to speed up a pentium 4 from 1.80Ghz to 2.80Ghz in a Consistent/Amptron I945 LM4 board..

Hi ,

          Continuing from my last post... If you have just bought a Chinese made cheaper Pentium 4  Consistent or amptron I945 LM4 motherboard and You are facing following problems:-

  1. Pentium 4 processor (hyper threading) 2.80Ghz is reduced to 1.80Ghz. or
  2. In layman language, Slow PC without any reason.

I know these are quite annoying issues, with Chinese boards. Very commonly the problem is due to DEFAULT FSB SETTINGS of motherboard.. Now you may want to know what the hack FSB settings are? So here is the answer:- Its a simple three Pin Jumper on Motherboard and there are three such Jumper Pins on the motherboard.
           Front Side Bus, FSB is also known as the Processor Bus, Memory Bus, or System Bus and connects the CPU with the RAM and is used to connect to other components within the computer. The FSB can range from speeds of 400 MHz,533 MHz,800 MHz and up.

    Below is the Image for FSB seetings for I945 LM4 motherboard...


Apply the FSB settings to achieve the CPU speed from default 1.80 Ghz to 2.80 Ghz for I945 LM4 consistent or Amptron mother board..

Hope this will help you to resolve the issue...

Regards

Sandeep Thakur
    

Wednesday, January 23, 2013

Congress Terrorists who had never been punished...


Congress Home ministry presented 10 Hindu as terrorists.
 Now its Our turn to show the facts to world

 Mohandas Gandhi:-
        Once a Mass leader, went on hunger strike after the formation of Pakistan, to give them money. Indian govt forcefully gave 55 crore to Pakistan, and It was used against India by that time Pak Govt. Indians were really sick of the decion and protested. At last he was killed by a a patriot Late Sh.Nathu Ram Godse. he have gave the same reason to assasinate him.

 Jwaharlal Nehru:-
       Involved in partitioning of Great India due to his political aspirations. Many senior leader found him incapable for leading the nation.
After Indo-pak war he have approached UN and had given back the captured area to Pak. Just to show that he was a liberal and soft heart to his enemies.
Balabh Bhai patel wanted him to sacked. But again God's Justice he died in 1964 after failure  in Indo-china war.
        Nehru was also involved in giving lead of late Sh. Chandershekar azaad, after which he was killed by British Govt.   
 
 Indira Gandhi:-
       Involved in declaring Emergency and then ordering Killings of Rebels of Khalistan in Relegious Golden Temple. No one questioned her, but was assasinated in response by her own body guards in 1984.
                  
Jagdish Tytler:-
  He was involved in instigating the mobs to violence against innocent Sikhs in 1984. Claimed around 500 Sikh were killed by Congressmen in his leadership.

Sajjan Kumar:-
He was involved in instigating the mobs to violence against innocent Sikhs in 1984.Claimed around 1500 Sikh were killed by Congressmen in his leadership.

H.K.L. Bhagat:-
                He was involved in instigating the mobs to violence against innocent Sikhs in 1984.Claimed around 800 Sikh were killed by Congressmen in his leadership. 

Rajiv Gandhi:-
                   Involved in Boforce Scam of INR 15000 crore, Gained money in cordination with Quatrochi. Quatrochi was fled and given cleanchit mysteriously by  Sonia Gandhi and CBI. All proofs were destroyed. Firstly Supported LTTE to avend Lanka for helping Pakistan in Indo-Pak war and later he have sent Indian Peacekeeper army to help Srilankan Govt, many 100's soldier died in process.LTTE avenged by killing him in May 1991.                   
                  
Sushil Kumar Shinde:-
      Involved in raising Hindu-Muslim communal tension, by giving intensional Political statements. He have targetted RSS an Indian voluntior organisation.
                  He have spared SIMI and Pakistani terrorists saying that they are not threat to India. Hafiz Sayed a terrorist wanted by US and India in role of 26/11 have appraised Sushil Kumar shinde.
                 
Rahul Gandhi:-
      According to Wikileaks, he have told American representative and counslate, that India is in threat by Hindus not by SIMI nor by Pakistani terrorists.
                  He never apologised for what he have said and he said he was true.
                 
Robert Vadra:-
      A scamster who became billionar in 5 years and is son in law of Congress President Sonia Gandhi. He is involved in DLF and other Land scams. Still Govt have not started any inquiry against him. He is immunised in Indian Airport, like president and PM of India.
                 
Sonia Gandhi:-
      An Italian by birth and still holds two nation citizenship. Her family was a middle class farmer family. And Now they are one of rich Italian Family.
                  No wonder Boforce and other scams are possible reason for this.
                 
Suresh Kalmadi:-
      A Congressmen who is involved in Common wealth scam worth 70000 Crore. Still he is Olympic association president even during his Jail term is in process.
                 
Manmohan Singh and alies:-
      Involved in 2G scams and Coal Scam net worth 4000000 Crore Rupees. Still CBI is not acting against him. Enjoying the PM term from last 9 years freely and silently.

Naveen Jindal:-
      Involved in Coal scam as a congress leader and businessman. Revealed by Zee news in 2012. but in surprise action was taken against Zee news not against him.
                 
Kapil Sibal:-
      A central Govt Minister involved in delegation of licences at Cheap rates to operator and still enjoying term as a cabinet minister of Telecom.
                 
                  So These are the terrorists who either died or alive but never punished. Govt have proof against them but they are still enjoying the High profile Tags.
                 
                  So who is patriot RSS or Congress scamster who have killed Hindus, Tamils, Sikhs and were involved in Hindu Muslim tension by giving irresponsible statements time to time..

   
    
                  
                  
   

Wednesday, December 26, 2012

CONSISTENT I945LM4/AMPTRON I945LM4 FRONT PANNEL



Dear friends,

          It took a long day today.. but yes I have resolved my CONSISTENT I945LM4/AMPTRON I945LM4 FRONT PANNEL settings correctly...
I tried to find this across internet.. But nothing helped.. So decided to make a solution here in my own blog.. :)  I hope this will help.

Regards
Sandeep Thakur

Monday, November 26, 2012

Last Morning of Kasab at Yarwada

      It was a long night... I was trying my best to sleep, but actually, I was not able to rest. I had a death warrant of a mass murderer terrorist named Kasab, who was transferred to our prison at pune, just couple of days back. This prison is famous for its capital Punishments, Yarwada Jail Pune. The last capital punishment was given in 1995 of a infamous killer named Auto Shankar. We were aware that this is only jail in Maharastra where a death penalty can be executed. We already have arranged a hangman, a mid age guy, who work as sweeper in the near by area.
                                   It seems very easy to hang some one, just a rope noose,a horizontal crossbeam,which is supported at both ends, a drop platform and a blindfold cloth... and a hangman... No Its not that easy.. To kill some one legally, we need perfection, of each and every element. Like a rope should not broke, Drop platform should be properly functional, and hangman should be a professional, he should not faint, and lastly length of drop should be appropriate. To short will be a cruel tangle and too long may snap the head off.
                                      Kasab was already informed about his hanging, he was under a tightly secured isolated cell. I was being told to tell him about his fate. I was not feeling good or bad when I left from my office to tell him about his death penalty execution. I still remember the genocide in Mumbai, which was committed by him and his fellow mates.Hundreds of people died and several hundred injured. So he knew very well about his fate, when he was caught alive. After 4 long years and all legal process and final denial of forgiveness by the President for his brutal and cruel cold blooded crime, he was shifted secretly to Yarwada Jail, It was a coincidence that Baal Thakray died and whole media was focused on that very incident, so It was easy to transport him, to Yarwada Jail. It was tried best to keep it a secret, but some how the news was leaked to media. But he was safely transferred to Yarwada.
                   
                                   Now on the way to Kasab's Cell, Police chief and a lawyer accompanied me. We reached finally to Kasab's cell. He was sitting on ground and as he watched us through bars,his facial expressions changed for few seconds, he was watching carefully us. Another officer told him to get up. He was looking weak but he came near the bars.

 Lawyer :- "You know that your appeal against the death penalty was denied by president.. and you may also know that why you have been taken to this place"

 Kasab was silent, he watched at him and then nodded his head in denial. Lawyer: "You will be hanged till death by tomorrow morning!!".

 Facial expressions of Kasab changed instantly to fear.. He was breathing heavily,

 Kasab: "Tommorrow!!!..."

 Lawyer : "Yes!! it is... Do you have any questions?"

 Kasab: "Huh Allah will not forgive me!!!"

 Police officer: "You must have thought about that before killing hundred of people, now it is your fate" ... officer was somewhat angry..

 Lawyer: "You will be hanged at 7:30 on 21st November"

 Kasab now had realized that his death is near, he was looking confused, he asked to lawyer

 Kasab: "Have you informed it to my mother and sister?"
 Lawer : "Yes, they have been informed by mail and your Govt. have also been informed, but they denied to receive anything"
 Kasab repeated: "Please convey to my parents"

 He was nervous and was feared, his face was reflecting his reactions.

 We left the prison cell and went to the gallows and it was being tested repeatedly, to avoid any accidents or failures. cloth bags equaling the weight of human were tested for drop. After testing lever, rope and noose, the platform and the beam we left to our office.
                              I went to dormitory around 10 O'clock. It was sleepless night. Got up at 3 O'clock in morning. I went to central hall after taking bath.Other officers, Doctor lawyer and a Maulavi and hangman was also there. Three graves were also dug in the outer campus to hide the identity of Kasab's grave.
               
                       Kasab was allowed to take bath, though he had not taken any food in morning. He denied when he was asked about food. He was brought to Doctor for medical checkup around 6:00 O'clock, In presence of officers, he was examined by Doctor. In whole process Kasab was quiet but he was looking in anxiety and fear.

               At 7:00 Clock he was brought near to the Gallows. Police officers and chief officers were present at the time. Lawyer read his crimes and the verdict by the court, that why he was being about to hanged. It was the time he was looked in stress, he was saying some silent words during the lawyer was telling him the verdict. He was asked about his last wish.. He said nothing...

 Kasab set on earth and read the Namaz.

 He was brought to the rope noose at 7:25 AM.

His hands were tied and a black cloth was put on his face by hangman.

At 7:32 sharp.. lever was pulled he was hanged and he was died instantly, he left hanged for 10 minutes. After 10 minutes his Pulse was checked, he was declared dead.

 His body was taken down and wrapped in a white cloth.

 His body was taken to unknown grave at 8:45 and none of us were allowed and his last rituals were done in anonymous grave. No one was able to know the same, and I feel it was good for country that anonymity should be maintained.

 End of the day I was very tired, I went to my quarter and slept, The task was accomplished, which left me sleepless for whole last night...


 **** Note:- This story is Imagination of author based on various facts in media and news and similar sources and characters are imaginary, only the character named terrorist Kasab is reference to a Amir Azmal Kasab.*****

Sunday, September 23, 2012

Yes,Mermaid's do exist!!!

Human is always attracted towards the unknowns and the curiosity to conquer the unknown have took human all the way to Mars... But still our earth is not explored completely and the explorers from past like Columbus and Chinese merchants have did their best to explore our very own mother earth.. It may be Yeti, Bigfoot or Mermaid... Yes these were favorite in stories of explorers and also the sailors who were consistently reporting the mysterious human like creatures, though not doppelgangers in terms of shape, but some how very near to humans in term of the skull, the shoulders,the hands and the upper body.. The only difference is missing feet... and the replacement was a dolphin like lower body to swim efficiently.. Sailors all around the world from American, Romans ,vikings had reported the spotting of these creatures called mermaids.. And still the Hollywood also have some good movies on the same. Also in Egyptians caves, historical paintings were found which depicts the mermaids and not only the mermaid but Humans and dolphins together. These paintings shows a war for food between mermaids and humans. Most important thing is that all these paintings were found in a desert cave!!! Not very much surprising though as due to geographical changes, sea water got back and the left behind were the desert sand and remaining water caves.. so it is confirmed that the story of mermaid is not topic of modern world as the paintings are carbon dated to 20000 year old. The time when humans were in the development stage and the wars were not about land but were all about food and the humans of the time were so much affected and impressed with the conflict between humans and mermaid that they had documented the same on the walls of cave shelters. Lets take a different approach and perspective for those who believe that mermaids don't really exist.. We modern humans always believe that we have already explored the world completely.. Still we are not able to solve the mystery of Dinosaurs,saber tooth and mammoths.. and even if some one have had told about them before discoveries, he will be declared as insane... Similarly the caves have given us idea about other species which coexisted with us and ultimately become extinct due to human exploitation or sever change in the food change due to humans. So it may be same case with mermaids, they may have tried to live together with humans but due to human nature they may reached near the extinction and have preferred to live in exile. It is usually said by explorers or sailors that dolphins and mermaids were sailing together in groups. And also we know that dolphins are considered as best friends of humans. Sea water Dolphin and humans are fishing together in some part of world and people are still wondering how dolphins and humans are working together? Its the point where we need to focus that dolphins may also be working together with mermaids and those mermaids have taught them to work in group and also about to work with other different species.. and they are doing same from thousands years.. even today you can see dolphins swimming around the boats and ships... This may they want to tell us that they have another friend down under, who play with them as humans and this relation may be binding us with a branch of species from our own human pedigree.. not directly but with a very friendly mammal dolphins... Which is common friend to humans and as well as to Mermaids!!!!!!

Tuesday, August 9, 2011

Breaking Free from the Chains of the Mind

What happens when you gradually cease doing the things you once loved? When you feel trapped, weighed down by an unknown burden and the weight of responsibility? When you long to cry but can't, yearning to share your thoughts and feelings with someone, yet finding no one who truly understands? Instead of offering support, people become suspicious, driving you further into loneliness and despair. You continue living simply because you are breathing, a young body that won't allow you to perish, but you feel the urge to either escape the pain or end it all.

You recognize that you are unwell but don't know what to do. You strive to overcome your problems and illnesses, but at the end of the day, you feel defeated. You want to be happy and live freely, but you sense that an invisible rope binds you. You long to breathe peacefully, yet your breaths are filled with impatience. You wish to settle down, but instead feel as if you're being pulled into an unknown journey.

Your emotions seem limited to anxiety and anger, with happiness and joy fading into distant memories. You're drawn to spirituality and self-help but struggle to focus on these pursuits. You yearn for knowledge, but it eludes you. If this resonates with you, consider the following solutions:

  1. Remember that death is not the end; it is simply a new beginning.
  2. Keep in mind that while your mind may cause you pain, your soul remains untouched.
  3. Don't assume that no one will help you; you must actively seek the help you need.
  4. Your mind may deceive you, but focus on your soul, and it will guide you on the right path.
  5. Don't dwell on guilt; acknowledge your karma and strive not to repeat past mistakes.
  6. If someone is upset with your previous behavior, surprise them with a change in attitude. Be polite, and don't hesitate to apologize.
  7. Learn to accept your mistakes and practice saying sorry.
  8. Remember that you are part of a vast cosmic energy system known as God. Trust in God, regardless of your chosen faith.
  9. Your body may be stardust, but your soul is the energy that illuminates the stars.
  10. Live each day as if it were your last. Embrace every morning as if it were your final one and do everything your heart desires. Don't hold back – just do it.
By embracing these principles, you can begin to break free from the chains of the mind and embark on a journey toward inner peace, growth, and fulfillment.

Monday, January 10, 2011

Home sickness…

Its 14 days in Mumbai now… and tour is extending with time.. so missing my home and family…. Lets see when will I get back to home….No probable dates are still with me… Sad smileDSC04131

Sunday, January 2, 2011

Mumbai Days...

I came 5 days back to Mumbai for office work and from Delhi to Mumbai my journey was through a GoAir flight. As I landed in Mumbai, after custom clearance I hired a prepaid taxi and then went to office to Dadar Shivaji park and it was not difficult to reach office, as our office boy came to receive me outside office.

First Day:-
After reaching office I was feeling tired so I took bath and had some snacks for breakfast, I had also spoken to my wife and parents. all staff members came at 12:00 O'clock. And after meeting all I understood my tasks from my colleague and I have started working on the tasks.. In the second half I went outside the office for my office work and during this I went to near sea shore called Dadar Chaupati.. It was wonderful to see Worli- Bandra sea link. I slept in the office that day as my manager was not able to find accomodation for me.

Second day:-

I got up at 9:00 and took bath and in second half our admin Pallavi came and she arranged a flat for me with my colleague. So this night I didn't slept in office and it was out side from office. One more thing I forgot to share, My office is out side a Electrical crematory , and in common frequency dead bodies were being brought for the cremation. Strange but local people are used to this.( there are flats and apartments around this)

Third day:-(31-12-2010)
This day was last day of year and after whole days work.. I was missing my family and my sweet wife. Though I was not showing but I was feeling alone. So when all guys from the office went to home saying me happy new year.. My boss told me to go for a outing rather than going to home for sleeping:), He have taken me to Dadar local station, and this was the first time, I travelled through local train and my destination was Lower parel's Phoneix Shopping mall and PVR. I was amused to ride the local train and I went to phoneix mall after making queries from local people.
after a security check I went to mall and I was happy to be alone in crowd.. as I usually:).. I decided to go for movie and then taken ticket for movie Gulliver travels.. (Though this movie was a OK...better i'll say time pass).. I came back to rented flat at Mahim at 10:30..

Fourth day:-

this was a ok ok day... I went to office and after days work I came back to flat.

fifth day:-

This time I started to Colaba to meet my college friend's family. I reached there at 1:15 (R.C.church) and then went to Navy colony and have had some good time with friends family.. I have taken lunch and after some gossip, her husband taken me to gateway of India. And after reaching GOI, I said him bye and went to GOI. It was a wuite a big rush and I had seen Hotel Taj and the GOI closely.
I had seen some boats roaming there, so I decided to get a ride, I bought a ticket and take ride of a boat. It was a good experience, better I'll say a relaxing one. I liked the way wind was hitting my face and additionaly It was cool...
After ride I came back to church gate and then started to Mahim, but in the way I took a break and then went to PVR...and It was a faltu movie and I spend better I'll say wasted money...
after whole days chill out... I am missing my family...

Monday, September 6, 2010

The Future of Computing: Introducing the Light-Speed Processor

In 2010, the computing world marveled at the power of the Core i5 and i7 processors. However, more than a decade later, we must recognize that our current technology has limitations. The power consumption of processors continues to grow, and as we approach the limits of Moore's Law, it's time to envision a radical new direction for computer processors.

Imagine a computer that operates at the speed of light, where all instructions work in unison at light speed. Is such a device possible? Absolutely! Our future processors would have no transistors at all. Instead, they would consist of the following components:
  1. A light source
  2. Micro-mirroring surface tubes
  3. Instruction receptors
  4. Instruction dispatchers
  5. Parity checker
  6. An ALU (Arithmetic Logic Unit) comprising millions of nano-calculating units (based on mirroring surface tubes)
  7. To complement this revolutionary processor, we need an equally fast memory device - the Nano Quanta Memory Card. With such a device, there would be no need for RAM, as all processes would be incredibly fast. A cache alter would be needed to manage the calculations of old and new information for the trillions of nano-calculating units.
The future computer would have a 1PByte platform (similar to the 32-bit or 64-bit architecture we see today), and physical display devices would become obsolete. Users would wear cool glasses connected directly to the processor via a groundbreaking data transmission technology called "Lightyear," capable of transmitting 1PByte of data in a fraction of a second.

This futuristic computer would be compacted into a matchbox-like structure, with everything linked to the user. Instructions could be given vocally or directly from the mind, and people could save their memories in the Nano Quanta Memory Cards.

In conclusion, the future of computing is bright and limitless. Every personal computer will become a supercomputer in its own right, transforming the way we interact with technology and the world around us.

Thursday, March 18, 2010

Naturally made OM in Himachal Pradesh viewed from space...




I was watching google earth and sudenly I seen this divine word in Indian space Map...
So I am sharing this with all world...

Regards
Sandeep Thakur

Thursday, February 11, 2010

Gayathri Mantra

Word by word meaning of Gayatri
Om – the primeval sound
Bhur – the physical world, this earth
Bhuva – the mental world
Svaha – the spiritual world
Thath – That (the Paramatma)
Savitur – The Sun, Creator
Varenyam – the most adorable, highest
Bhargo – Luster, Effulgence, tejas
Devasya - Supreme Lord
Dhimahi – we meditae upon
Dhiyo – intellect, understanding
Yo – who
Naha – our
Prachodhayat – enlightens, guides

We meditate on the most adorable and effulgent Supreme Spirit (The Sun) who directs and inspires our intellect and understanding!

Thursday, January 7, 2010

Sab moh maya hai...

Sab moh maya hai...
Naa koi apna,naa paraya hai,
Jisay mana apna.. usi nay dil dukkhaya hai,
Jisnay maari usay thokar, usi per uska dil phir aaya hai,
mohabat Nafrat kuch nahi, yeh toh sab moh maya hai....
Bewafa hona aadat hai unki, bafa jatata yeh Dil,phir bhee aayaa hai...
unki berukhi hamaray liye, kisi aur ki nishani hai...
Kisi aur kee bewafai, ab meree zindagi kay dard ki kahani hai..
Sab bhul kar usay gale lagaya hai.. per usnay aaj bhee hamein begana jatlaya hai... Sab Moh maya hai.

Wednesday, January 6, 2010

changing Hostid in Linux

#include
#include

int main(int argc, char *argv[])
{
if(argc < 2)
{
fprintf(stderr,"Single argument: Target hostid\n",argv[0]);
return 1;
}
sethostid(
strtoul(argv[1],NULL,16) );
return 0;
}

1) Save this file as hostid_changer.c
2) gcc hostid_changer.c hostid_changer.out
3) ./hostid_changer.out (new_hostid for your system)

Cheers...


Regards
Sandeep

Secret of Universe

  Secret our universe... 10 Directions, 26 dimensions 18 Directions, No Dimension can exist 36 Dimensions, no direction can exist.. I dont h...