Monday, February 18, 2013

उग्रवादी की कब्र पर लगेंगे मेले। यह कांग्रेस का शहीदों को इनाम होगा।।

उग्रवादी की कब्र पर लगेंगे मेले।
यह कांग्रेस का शहीदों को इनाम होगा।।

वो तोड़ेंगे संसद फिर एक दिन।
वो दोहराएंगे मुंबई फिर  एक दिन।।
फिर कोई सैनिक कुर्बान होगा।
लेकिन उग्रवादी की कब्र पर लगेंगे मेले।
यह कांग्रेस का शहीदों को इनाम होगा।।

कभी मुशर्रफ़ , कभी  हाफ़िज़ होगा 
सर काटने वाला ,कोई पाकिस्तानी मुजाहिद होगा।
मगर कत्लेआम ,किसी इंदिरा के मरने पर  होगा ..
मरेंगे हम हिंदुस्तानी , गरीबी से ..
मगर मुद्दा ए  कश्मीर , नेहरु का भारत को  इनाम होगा।।
उग्रवादी की कब्र पर लगेंगे मेले।
यह कांग्रेस का शहीदों को इनाम होगा।।

कभी बोफोर्स , कभी  कोयले का बदनुमा दाग होगा।
कभी खेलो का, कभी मोबाइल का राग होगा।।
वो नेता  तिहाड  में भी जियेंगे शान से।
बाहर  भूख से मर रहा , हिंदुस्तानी बेहिस्साब होगा।।
उग्रवादी की कब्र पर लगेंगे मेले।
यह कांग्रेस का शहीदों को इनाम होगा।।

संतो को उग्रवादी , उग्रवादी को श्री कहने का रिवाज़ होगा।
साध्वी को डाकू , उग्रवादी को "शहीद-ए-वतन"  कहने का रिवाज़ होगा।
उग्रवादी की कब्र पर लगेंगे मेले।
यह कांग्रेस का शहीदों को इनाम होगा।।

--संदीप ठाकुर  

No comments:

Post a Comment

Secret of Universe

  Secret our universe... 10 Directions, 26 dimensions 18 Directions, No Dimension can exist 36 Dimensions, no direction can exist.. I dont h...